राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का धरना जारी
बीकानेर। आज दिनांक 29 दिसम्बर 2024 को राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का 57 वें दिन भी शिक्षा निदेशालय, प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर के आगे अनवरत जारी रहा।
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक धरने के प्रदेश स्तरीय नेतृत्वकर्ता श्री हापुराम सिहाग ने बताया कि आज धरने का लगातार 57 वां दिन है।इस कड़कड़ाती ठण्ड में हम लोग अपने नियमितिकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे है मगर प्रदेश के मुखिया ने अब तक हमारी ओर ध्यान नहीं दिया जो न्याय संगत नजर नहीं आ रहा।
श्री सिहाग ने बताया कि सरकार शिक्षा विभाग के संविदाकर्मियों को नियमित कर रही है मगर हम 23545 पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक जो कि वर्तमान में नियमितिकरण के सभी मापदण्ड पूरे कर रहे है जिनको पिछे छोड़ा जा रहा है।
वर्तमान में हम सभी पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का 3 साल का अनुभव पूर्ण है मगर सरकार अन्य विभागों के संविदाकर्मियों के पद सृजित कर रही है मगर हमारे क्यों नहीं कर रही, हम इस धरने के माध्यम से सरकार के मुखिया माननीय श्री भजनलाल जी से निवेदन करते है कि आप हम 23545 पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों के पद भी सृजित करे । साथ ही श्री हापुराम सिहाग ने बताया कि ये धरना आम पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों द्वारा लगाया गया धरना है इसलिए अब तक धरने में नहीं पधारे पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक साथियों से आग्रह करते है कि वो धरना स्थल पर पधारे और धरने को मजबूती प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें