पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का शिक्षा निदेशालय बीकानेर के सामने धरना आज 58 वें दिन भी अनवरत जारी
बीकानेर। 30 दिसम्बर,2024 राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के बैनर तले आम पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज कंपकंपाती ठण्ड के बीच 58 वें दिन लगातार शिक्षा निदेशालय बीकानेर के आगे जारी है। धरने पर उपस्थित संविदाकर्मी सरकार से लगातार पद सृजित कर नियमितिकरण की मांग कर रहे है मगर सरकार ने अभी तक सुध नहीं ली है। आज पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक के धरने पर रेशला के प्रदेशाध्यक्ष गिरधारीराम जी गोदारा भी पधारे श्री गोदारा ने धरने को समर्थन दिया और कहा कि आपकी मांग वाजिब और उचित है हम सब आपके साथ खड़े है। पंचायत शिक्षक हापुराम सियाग ने कहा कि जब तक सरकार अनुभव छूट अवधि में हमारे पद सृजित कर नियमित नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज 132 वें दिन भी लगातार जारी
पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज 132 वें दिन भी लगातार जारी बीकानेर। 15 मार्च, 2025 राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के ब...
-
संदेश। आज राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने सोशिअल मिडिया के माध्यम से बताया कि पूर्व में आन्द...
-
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने प्रदेश से समस्त पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों से आह़वान किया ...
-
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का धरना जारी बीकानेर। आज दिनांक 29 दिसम्बर 2024 को राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ क...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें