सोमवार, 30 दिसंबर 2024

राजस्‍थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का प्रदेशस्तरीय महाआन्दोलन अब 03 जनवरी को


संदेश।  आज राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने सोशिअल मिडिया के माध्‍यम से बताया कि पूर्व में आन्‍दाेेेलन की निर्धारित तिथि में कुछ आंशिक बदलाव किया गया है। जसरापुर ने बताया कि पूर्व में जयपुर में आन्‍दोलन हेतु 2 जनवरी की तिथि निर्धारित थी, जो कि नववर्ष पर होने वाले अनेक कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को अगली तिथि 3 जनवरी 2025 को निर्धारित किया गया है। 
Praveen

         प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर वर्तमान सरकार में संगठन का पहला कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए प्रशासन को 2 तारीख के लिए कार्यक्रम की परमिशन के लिए निवेदन किया गया था लेकिन साथियों नव वर्ष होने के कारण प्रशासन ने दो की जगह 3 जनवरी 2025 की परमिशन फाइनल करदी है।

            जसरापुर ने कहा कि सभी साथी पूरी ताकत के साथ 3 जनवरी 2025 स्थान शहीद स्मारक जयपुर पहुंचे तथा सभी साथी मिलकर काम करेंगे तो हमें निश्चित सफलता मिलेगी आन्‍दोलन की परमिशन फाइनल हो चुकी है।

        साथ ही प्रदेशाध्‍यक्ष ने सभी जिला अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों से आहवान किया कि वे अपने-अपने जिलों ,ब्लॉकों में प्रिंट मीडिया ,इलेक्ट्रिक मीडिया जो भी माध्यम सरकार तक हमारी आवाज पहुंचने के लिए है उनका प्रयोग करते हुए आंदोलन की युद्ध स्तर पर तैयारी करें।

              प्रवीण जसरापुर 

                प्रदेशाध्यक्ष 

राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज 132 वें दिन भी लगातार जारी

पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज 132 वें दिन भी लगातार जारी  बीकानेर। 15 मार्च, 2025 राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के ब...