पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का शिक्षा निदेशालय बीकानेर के सामने धरना आज 58 वें दिन भी अनवरत जारी
बीकानेर। 30 दिसम्बर,2024 राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के बैनर तले आम पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज कंपकंपाती ठण्ड के बीच 58 वें दिन लगातार शिक्षा निदेशालय बीकानेर के आगे जारी है। धरने पर उपस्थित संविदाकर्मी सरकार से लगातार पद सृजित कर नियमितिकरण की मांग कर रहे है मगर सरकार ने अभी तक सुध नहीं ली है। आज पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक के धरने पर रेशला के प्रदेशाध्यक्ष गिरधारीराम जी गोदारा भी पधारे श्री गोदारा ने धरने को समर्थन दिया और कहा कि आपकी मांग वाजिब और उचित है हम सब आपके साथ खड़े है। पंचायत शिक्षक हापुराम सियाग ने कहा कि जब तक सरकार अनुभव छूट अवधि में हमारे पद सृजित कर नियमित नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा।सोमवार, 30 दिसंबर 2024
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का प्रदेशस्तरीय महाआन्दोलन अब 03 जनवरी को
संदेश। आज राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने सोशिअल मिडिया के माध्यम से बताया कि पूर्व में आन्दाेेेलन की निर्धारित तिथि में कुछ आंशिक बदलाव किया गया है। जसरापुर ने बताया कि पूर्व में जयपुर में आन्दोलन हेतु 2 जनवरी की तिथि निर्धारित थी, जो कि नववर्ष पर होने वाले अनेक कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को अगली तिथि 3 जनवरी 2025 को निर्धारित किया गया है।
![]() |
प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर वर्तमान सरकार में संगठन का पहला कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए प्रशासन को 2 तारीख के लिए कार्यक्रम की परमिशन के लिए निवेदन किया गया था लेकिन साथियों नव वर्ष होने के कारण प्रशासन ने दो की जगह 3 जनवरी 2025 की परमिशन फाइनल करदी है।
जसरापुर ने कहा कि सभी साथी पूरी ताकत के साथ 3 जनवरी 2025 स्थान शहीद स्मारक जयपुर पहुंचे तथा सभी साथी मिलकर काम करेंगे तो हमें निश्चित सफलता मिलेगी आन्दोलन की परमिशन फाइनल हो चुकी है।
साथ ही प्रदेशाध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों से आहवान किया कि वे अपने-अपने जिलों ,ब्लॉकों में प्रिंट मीडिया ,इलेक्ट्रिक मीडिया जो भी माध्यम सरकार तक हमारी आवाज पहुंचने के लिए है उनका प्रयोग करते हुए आंदोलन की युद्ध स्तर पर तैयारी करें।
रविवार, 29 दिसंबर 2024
अत्यन्त दु:खद खबर बीकानेर से
अत्यन्त दु:खद खबर बीकानेर से
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि संघ संघर्ष की साथी बहन रोशनी जी के पति की सड़क दुर्घटना में आज आकस्मिक निधन की अत्यन्त ही दुखद और कष्टप्रद खबर मिली। श्री चौधरी ने बताया कि इस दुखद सूचना से मन दुखी है, नमन है उनको, आहत है, हम दुखी मन से श्रद्धा सुमन अर्पण करते हैं तथा बताया कि इस संकट की घड़ी में हम बहन के दु:ख में साथ खड़े हैं। साथ ही बीकानेर धरने से केेशरसिंह व संघ के अन्य सभी सदस्यों ने इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट की है।
2 जनवरी को जुटेंगे प्रदेश के पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक राजधानी जयपुर में
प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य से निवेदन किया कि वे अपने अपने जिलों में आंदोलन की तैयारी करें न्यूज़ लगाएं किसी भी तरह की कमी नहीं रखे।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन संगठन नियमितीकरण के लिए कर रहा है नेतागिरी के लिए नहीं कर रहा है अतः सभी साथी पूरी इमानदारी से जयपुर पहुंचे।
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का धरना जारी
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का धरना जारी
बीकानेर। आज दिनांक 29 दिसम्बर 2024 को राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का 57 वें दिन भी शिक्षा निदेशालय, प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर के आगे अनवरत जारी रहा।
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक धरने के प्रदेश स्तरीय नेतृत्वकर्ता श्री हापुराम सिहाग ने बताया कि आज धरने का लगातार 57 वां दिन है।इस कड़कड़ाती ठण्ड में हम लोग अपने नियमितिकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे है मगर प्रदेश के मुखिया ने अब तक हमारी ओर ध्यान नहीं दिया जो न्याय संगत नजर नहीं आ रहा।
श्री सिहाग ने बताया कि सरकार शिक्षा विभाग के संविदाकर्मियों को नियमित कर रही है मगर हम 23545 पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक जो कि वर्तमान में नियमितिकरण के सभी मापदण्ड पूरे कर रहे है जिनको पिछे छोड़ा जा रहा है।
पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज 132 वें दिन भी लगातार जारी
पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज 132 वें दिन भी लगातार जारी बीकानेर। 15 मार्च, 2025 राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के ब...
-
संदेश। आज राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने सोशिअल मिडिया के माध्यम से बताया कि पूर्व में आन्द...
-
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने प्रदेश से समस्त पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों से आह़वान किया ...
-
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का धरना जारी बीकानेर। आज दिनांक 29 दिसम्बर 2024 को राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ क...



