पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज 132 वें दिन भी लगातार जारी
बीकानेर। 15 मार्च, 2025 राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के बैनर तले पद सृजित कर नियमितिकरण की मांग को लेकर आम पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का धरना आज 132 वें दिन भी लगातार शिक्षा निदेशालय बीकानेर के आगे जारी रहा। धरने पर बैठे विद्यालय सहायक पंचायत शिक्षकों का कहना है कि जब तक सरकार हमारे पद सृजित कर नियमित नहीं करती जब तक अनवरत धरना जारी रहेगा।